प्रश्न - अम्ल क्या हैं ? ये कितने प्रकार के होते हैं ? अम्लों के गुण तथा उपयोगों का वर्णन कीजिए।
अम्ल की परिभाषा, अम्ल के प्रकार, अम्ल के गुण व अम्ल के उपयोगों की सम्पूर्ण जानकारी अम्ल की परिभाषा "वे पदार्थ जिनका स्वाद खट्टा होता है, तथा जो नीले लिटमस पेपर को लाल कर देते हैं, 'अम्ल' कहलाते हैं " अम्लों के प्रकार कार्बनिक या प्रकृति प्रदत्त अम्ल अकार्बनिक या खनिज अम्ल कार्बनिक अम्ल यह प्रकृति प्रदत्त अम्ल तनु अम्ल होते हैं। यह हमारे भोज्य पदार्थों में विविध मात्रा में पाए जाते हैं। ये अम्ल कुछ खाद्य पदार्थों में भी उपस्थित होते हैं। 👉 जैसे:- प्याज में एस्कार्बक अम्ल , सेब में मैलेइक अम्ल , दही में लैक्टिक अम्ल , इमली में टार्टरिक अम्ल , सिरके में एसिटिक अम्ल , कोल्ड ड्रिंक में कार्बोनिक अम्ल , संतरे में सिट्रिक अम्ल , टमाटर में ऑकसिलिक अम्ल । अभिक्रियाऐं कार्बनिक अम्लों की धातुओं के साथ अभिक्रिया प्रकृति प्रदत्त अम्ल बहुत ही तनु अम्ल होते हैं इसलिए यह अम्ल बहुत मन्द गति से धातुओं के साथ अभिक्रिया करके विषैले योगिक बनाते हैं। जैसे कि हम नींबू के रस में एल्यूमिनियम फॉइल का एक छोटा सा टुकड़ा डाल देते हैं तो हाइड्रोजन गैस के बुलबुले ऊपर उठते है, यानि कि ...