संदेश

Formula लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

"Displacement"

चित्र
📏 Distance 📏 The " length " of the path covered by a moving object in a given time is called the " distance " traveled by that object.  "Distance" = Speed ×  Time   ↓ Displacement ↑ The difference between the final and initial " positions " of an object  is called its " displacement ". 🏎💨 SPEED 🏎💨  The " distance " traveled by an object in unit time is called the " speed " of the object. "Speed" = Distance / Time In the S.I. system, the unit of " speed " is meter per second (m/s). 💨Velocity💨  The " displacement " of an object in unit time is called its " velocity ".    "Velocity" =  Displacement /  Time Interval  In the S.I. system, the unit of " velocity " is meter per second. 🌪Acceleration🌪 The rate of change of " velocity " of an object is called " acceleration " .  " Acceleration " = Change in " Veloc...

यथार्थता क्या है? यथार्थता का अर्थ, यथार्थता की परिभाषा, यथार्थता का उदाहरण

चित्र
यथार्थता (Accuracy) वह शब्द है जो किसी वस्तु की माप की, उसकी वास्तविक माप  से निकटता प्रदर्शित करने के लिए प्रयोग किया जाता है। (Accuracy is the term used to indicate the closeness of a measurement to its accurate value.) यथार्थता, सापेक्ष त्रुटि के द्वारा निश्चित होती है तथा यथार्थता का सूत्र Bhautikwala के अन्य कुछ प्रश्न उत्तर :- सापेक्ष त्रुटि किसे कहते हैं? जानने के लिए यहां क्लिक करे। विस्थापन किसे कहते हैं? जानने के लिए यहां क्लिक करे।  संक्षारण किसे कहते हैं? जानने के लिए यहां क्लिक करें। अनुमेय त्रुटि क्या है? इसकी परिभाषा व सूत्र जानने के लिए यहां क्लिक करें। क्या होता है अल्पतमांक? जानने के लिए यहां क्लिक करे ।

सापेक्ष त्रुटि / आपेक्षिक त्रुटि अथवा भिन्नात्मक़ त्रुटि

चित्र
सापेक्ष अथवा भिन्नात्मक त्रुटि   किसी भौतिक राशि का प्रेषित मान, x ± Δx =  x{1 ± Δx/x}  माना   Δx/x=p तब प्रेषित मान  = x (1±p)                =  x ± xp अतः किसी राशि की माप को    x (1±p)    के रूप में लिखने पर,  '  x  ' उस राशि की  प्रेक्षित माप  तथा  '  p  ' उस माप में  सापेक्ष त्रुटि  होती है।  प्रेक्षित माप  x   को  (x ± Δx)  के रूप में प्रदर्शित करने का तात्पर्य है कि माप का मान  (x - ∆x)  से  (x + Δx)  के बीच कुछ भी हो सकता है, जहाँ  Δx  इस माप में  अधिकतम संभव निरपेक्ष त्रुटि  है। माना यदि किसी राशि की माप x = 4.236 सेमी हो, तो इस माप में  दाहिनी ओर का अन्तिम अंक अनिश्चित होता है। यहाँ अंक 6 अनिश्चित है। यदि प्रयोग किये गये यंत्र का अल्पतमांक  ज्ञात नहीं है तो इस माप में  निरपेक्ष  त्रुटि  Δx  ज्ञात करने लिए,...

अनुमेय त्रुटि क्या है? इसकी परिभाषा व सूत्र

चित्र
अनुमेय त्रुटि की परिभाषा अनुमेय त्रुटि किसे कहते हैं? अनुमेय त्रुटि की परिभाषा प्रत्येक प्रयोग में  प्रयुक्त किये गये  मापक यंत्रों के अल्पतमांकों के  निश्चित मानों के कारण  उन यंत्रों द्वारा ली गयी मापों में  आयी सापेक्ष त्रुटियों के कारण,  गणना करने पर प्रयोग के फल में  जो सापेक्ष त्रुटि आ जाती है,  उसे अनुमेय त्रुटि कहते हैं।   अन्य त्रुटियों के समान, इसका भी अधिकतम मान ही ज्ञात किया जाता है। यदि किसी प्रयोग में, Y = AˣBʸ/Cᶻ तो Y में अनुमेय त्रुटि ΔY/Y = {xΔA/A + yΔB/B - zΔC/C} (यह समीकरण कैसे आया? जानने के लिए सबसे नीचे देखिए...)   तथा Y  में अधिकतम अनुमेय त्रुटि , ΔY/Y = { xΔA/A + yΔB/B + zΔC/C } (यहां केवल माइनस की जगह प्लस (+) लगा देते हैं)   Y में अधिकतम अनुमेय त्रुटि, प्रतिशत में =     ΔY/Y × 100% =  { xΔA/A + yΔB/B + zΔC/C } × 100% विशेष - यदि   Y = AˣBʸ/Cᶻ Y = AˣBʸC⁻ᶻ दोनों ओर का log लेने पर , logy = xlogA + ylogB - zlogC इस समीकरण का आंशिक अ...

निरपेक्ष त्रुटि क्या होती है? इसकी परिभाषा, मात्रक तथा सूत्र

चित्र
निरपेक्ष त्रुटि किसे कहते हैं निरपेक्ष त्रुटि निरपेक्ष त्रुटि क्या है? निरपेक्ष त्रुटि शब्द का प्रयोग किसी भी  मापक यंत्र द्वारा मापन में रह जाने वाली कमी   के लिए किया जाता है, जिस कमी को अधिकतर वह मापक यंत्र ना माप सकता हो इस कमी को ही निरपेक्ष त्रुटि के नाम से जाना जाता है। निरपेक्ष त्रुटि की परिभाषा " किसी मापक यंत्र द्वारा  किसी भौतिक राशि के प्रेषित मान तथा  उस भौतिक राशि के शुद्ध मान में  जो अंतर होता है,  उसको मापक यंत्र की  निरपेक्ष त्रुटि कहते हैं।" निरपेक्ष त्रुटि को  ' परम त्रुटि'   भी कहा जाता है । निरपेक्ष त्रुटि का मान  धनात्मक अथवा ऋणात्मक हो सकता है,  किन्तु शून्य कभी नहीं हो सकता है । निरपेक्ष त्रुटि का सूत्र यदि किसी भौतिक राशि का यथार्थ मान xₐ  हो तथा मापक यंत्र द्वारा प्रेक्षित मान x हो तथा इस प्रेक्षित मान में निरपेक्ष त्रुटि Δx  हो, तब निरपेक्ष त्रुटि           Δx = x - xₐ निरपेक्ष त्रुटि का मात्रक निरपेक्ष त्रुटि...

ल्यूमेन क्या है, किसे कहते हैं, इसकी परिभाषा, सूत्र एवम् प्रतीक की सम्पूर्ण जानकारी

चित्र
ल्यूमेन   ल्यूमेन   (लुमेन) यह  ज्योति फ्लक्स  का S.I. मात्रक होता है। ल्यूमेन की परिभाषा एक ल्यूमेन वह ज्योति फ्लक्स है जो 1 केण्डिला की ज्योति तीव्रता का समदैशिक बिंदु स्रोत एकांक घन कोण में उत्सर्जित करता है।   मानक ल्यूमेन की परिभाषा - यदि 5550Å  की एकवर्णीय तरंगदैर्घ्य पर  विकिरण फ्लक्स   1/683  वाट है तो, ज्योति फ्लक्स 1 ल्यूमेन होता है।     दूसरे शब्दों में   यदि 5550Å की एकवर्णीय तरंगदैर्घ्य पर विकिरण फ्लक्स 1 वाट है तो ज्योति फ्लक्स 683  ल्यूमेन के बराबर होता है। ...

ज्योति तीव्रता किसे कहते हैं? इसकी परिभाषा, मात्रक(कैन्डिला), विमा, सूत्र एवम् संकेत की सम्पूर्ण जानकारी

चित्र
ज्योति तीव्रता ज्योति तीव्रता  [ Luminous Intensity ] ज्योति तीव्रता की परिभाषा   "किसी दिशा   में  किसी प्रकाश स्रोत के  एकांक    घन कोण     में  उत्सर्जित होने वाली  ज्योति फ्लक्स     की मात्रा  को उस प्रकाश स्रोत की  उस दिशा में   ज्योति तीव्रता कहते हैं।" नोट:- ज्योति तीव्रता को  प्रकाश स्रोत की प्रदीपन क्षमता   Illuminating power of a Light Source भी कहा जाता है। ज्योति तीव्रता का प्रतीक:- ज्योति तीव्रता को प्रतीक  "  I "   द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। ज्योति तीव्रता का मात्रक- ज्योति तीव्रता का मात्रक ल्यूमेन   प्रति स्टेरेडियन   होता है।  इसे क...

ज्योति फ्लक्स क्या है, किसे कहते हैं, इसकी परिभाषा, मात्रक, सूत्र एवम् प्रतीक

चित्र
ज्योति फ्लक्स ज्योति फ्लक्स    ( LUMINOUS FLUX ) ज्योति फ्लक्स एक ऐसी राशि है  जो किसी प्रकाश स्रोत की  कुल द्युती (चमक) (Total Brightness)  उत्पन्न  करने की क्षमता  को व्यक्त करती है। ज्योति फ्लक्स की परिभाषा किसी प्रकाश स्रोत द्वारा   एक सेकंड  में  उत्सर्जित  दृश्य प्रकाश की मात्रा को  ज्योति फ्लक्स कहते हैं।   इसको  प्रकाशमितीय शक्ति  (Photometric Power)   भी कहा जाता है। ज्योति फ्लक्स का प्रतीक ज्योति फ्लक्स को F द्वारा प्रदर्शित करते हैं। ज्योति फ्लक्स का मात्रक ज्योति फ्लक्स को  एक स्वेच्छ मात्रक  ल्यूमेन   में व्यक्त किया जाता है।  यह ज्योति फ्लक्स का S.I. मात्रक है। ज्योति फ्लक्स की विमा ज्योति फ्लक्स का विमीय सूत्र  [ M L² T⎻³ ]   है। नोट:   ज्योति फ्लक्स का मान  विकिरण फ्लक्स  तथा  तरंगदैर्घ्य के वितरण  पर निर्भर करता है। और अधिक पढ़ें » ज्योति  तीव्रता  क्या  होती  है, इसकी  पर...

विकिरण फ्लक्स किसे कहते हैं, इसकी परिभाषा, मात्रक, विमा एवम् प्रतीक

चित्र
विकिरण फ्लक्स विकिरण फ्लक्स हम  जानते हैं  प्रत्येक  वस्तु  अपने  ताप  के  कारण  लगातार   ऊर्जा   का  उत्सर्जन  करती  रहती  है  जिसे विकिरण  ऊर्जा   कहते  हैं । किसी वस्तु से प्रति सेकंड उत्सर्जित होने वाली विकिरण ऊर्जा वस्तु के ताप तथा उसके पृष्ठ की प्रकृति एवं क्षेत्रफल पर निर्भर करती है। विकिरण ऊर्जा विभिन्न तरंगदैर्घ्य की तरंगों का मिश्रण होती है। ये अवरक्त तरंगें, दृश्य तरंगें तथा पराबैंगनी तरंगें हैं। इनमें दृश्य तरंगें, प्रकाश तरंगें होती हैं तथा अवरक्त एवं पराबैंगनी तरंगें अदृश्य तरंगें होती हैं। वस्तु का ताप 300 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने पर दृश्य तरंगों का उत्सर्जन होना शुरू हो जाता है। सभी प्रकाश स्रोतों द्वारा उच्च तापों पर उत्सर्जित विकिरण ऊर्जा में पर्याप्त प्रकाश तरंगें होती हैं। विकिरण फ्लक्स इसी विकिरण ऊर्जा पर आधारित है। विकिरण ऊर्जा की परिभाषा  किसी प्रकाश स्रोत द्वारा   एक सेकंड में उत्सर्जित विकिरण ऊर्जा (अ...