निरपेक्ष त्रुटि क्या होती है? इसकी परिभाषा, मात्रक तथा सूत्र
निरपेक्ष त्रुटि किसे कहते हैं निरपेक्ष त्रुटि निरपेक्ष त्रुटि क्या है? निरपेक्ष त्रुटि शब्द का प्रयोग किसी भी मापक यंत्र द्वारा मापन में रह जाने वाली कमी के लिए किया जाता है, जिस कमी को अधिकतर वह मापक यंत्र ना माप सकता हो इस कमी को ही निरपेक्ष त्रुटि के नाम से जाना जाता है। निरपेक्ष त्रुटि की परिभाषा " किसी मापक यंत्र द्वारा किसी भौतिक राशि के प्रेषित मान तथा उस भौतिक राशि के शुद्ध मान में जो अंतर होता है, उसको मापक यंत्र की निरपेक्ष त्रुटि कहते हैं।" निरपेक्ष त्रुटि को ' परम त्रुटि' भी कहा जाता है । निरपेक्ष त्रुटि का मान धनात्मक अथवा ऋणात्मक हो सकता है, किन्तु शून्य कभी नहीं हो सकता है । निरपेक्ष त्रुटि का सूत्र यदि किसी भौतिक राशि का यथार्थ मान xₐ हो तथा मापक यंत्र द्वारा प्रेक्षित मान x हो तथा इस प्रेक्षित मान में निरपेक्ष त्रुटि Δx हो, तब निरपेक्ष त्रुटि Δx = x - xₐ निरपेक्ष त्रुटि का मात्रक निरपेक्ष त्रुटि...