ज्योति फ्लक्स क्या है, किसे कहते हैं, इसकी परिभाषा, मात्रक, सूत्र एवम् प्रतीक
![]() |
| ज्योति फ्लक्स |
ज्योति फ्लक्स
(LUMINOUS FLUX)
ज्योति फ्लक्स एक ऐसी राशि है
जो किसी प्रकाश स्रोत की
कुल द्युती (चमक)
(Total Brightness)
उत्पन्न करने की क्षमता
को व्यक्त करती है।
ज्योति फ्लक्स की परिभाषा
किसी प्रकाश स्रोत द्वारा
एक सेकंड में उत्सर्जित
दृश्य प्रकाश की मात्रा को
ज्योति फ्लक्स कहते हैं।
इसको प्रकाशमितीय शक्ति (Photometric Power) भी कहा जाता है।
ज्योति फ्लक्स का प्रतीक
ज्योति फ्लक्स को F द्वारा प्रदर्शित करते हैं।
ज्योति फ्लक्स का मात्रक
ज्योति फ्लक्स को एक स्वेच्छ मात्रक ल्यूमेन
में व्यक्त किया जाता है। यह ज्योति फ्लक्स का S.I. मात्रक है।
ज्योति फ्लक्स की विमा
ज्योति फ्लक्स का विमीय सूत्र
[ M L² T⎻³ ]
है।
नोट:
ज्योति फ्लक्स का मान विकिरण फ्लक्स तथा तरंगदैर्घ्य के वितरण पर निर्भर करता है।
और अधिक पढ़ें »

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें