चर, अचर तथा नियातांक [Variable and Constant]
विमीय नियतांक चर, अचर तथा नियतांक विमीय चर विमीय चर वे भौतिक राशियां हैं जिनकी विमाएं होती हैं तथा परिमाण नियत नहीं होता है। विमीय चर के उदाहरण क्षेत्रफल आयतन त्वरण बल आदि। विमाहीन चर विमाहीन चर वे भौतिक राशियां हैं जिनकी विमाएँ नहीं होती तथा परिमाण भी नियत नहीं होता है। विमाहीन चर के उदाहरण कोण, विकृति, आपेक्षिक घनत्व, लेंस की क्षमता, त्रिकोणमिति फलन, लघुगणक फलन, चरघातांकीय फलन आदि। विमीय नियतांक विमीय नियतांक वे भौतिक राशियां हैं जिनकी विमाएं होती हैं तथा मान नियत रहता है। विमीय नियतांक के उदाहरण गुरुत्वाकर्षण नियतांक G गैस नियतांक R प्लांक नियतांक h आदि। विमाहीन नियतांक वे नियत राशियां हैं जिनकी विमा नहीं होती है। विमाहीन नियतांक के उदाहरण शुद्ध अंक 1, 2, 3, 4, 5,...., π,e आदि।