Posts

Showing posts from October, 2019

[Mole] मोल की परिभाषा, संकेत एवम् मानक परिभाषा

Image
मोल की परिभाषा मोल यह  एक  मूल  मात्रक  है।  यह  पदार्थ  की  मात्रा  का   मात्रक  होता  है। मोल  की मानक  परिभाषा किसी पदार्थ  की  वह  मात्रा, जिसमें  उस  पदार्थ   के  अवयवों  की  संख्या , ( C-12 )  कार्बन-12   के  12  ग्राम   में  परमाणुओं  की  संख्या  के  बराबर  होती  है , एक  मोल  कहलाती  है । अथवा किसी  पदार्थ  की  उस  मात्रा  को  एक  मोल  कहा  जा  सकता  है , जिस  मात्रा  में  उस  पदार्थ  के  परमाणुओं  की  संख्या , कार्बन -12   के  12  ग्राम   में  परमाणुओं  की  संख्या  के  बराबर  हो। कार्बन-12   के  12  ग्राम   में  परमाणुओं  की  संख्या  6.022045 ×10²³   होती  है ।  इस  संख्या  को  संक्षेप  में  6.023 × 10²³   पढ़ा  जाता  है । इस  संख्या  को  आवोगाद्रो  संख्या   कहा  जाता  है । आवोगाद्रो  संख्या  को  N  (कैपिटल  N) से  प्रदर्शित  किया  जाता  है । अतः              N = 6.022045 × 10²³ इस प्रकार,       N = 6.023 × 10²³ इस  प्रकार, एक  मोल  किसी  भी  पदार्थ  की  वह  मात्रा  है , जिसमें आवोगाद्रो  संख्या  के  बराबर  परमाणु  हों।

[Lumen] ल्यूमेन क्या है, किसे कहते हैं, इसकी परिभाषा, सूत्र एवम् प्रतीक

Image
ल्यूमेन ल्यूमेन यह  ज्योति फ्लक्स  का S.I. मात्रक होता है। ल्यूमेन की परिभाषा एक ल्यूमेन वह ज्योति फ्लक्स है जो 1 केण्डिला की ज्योति तीव्रता का समदैशिक बिंदु स्रोत एकांक घन कोण में उत्सर्जित करता है। मानक ल्यूमेन की परिभाषा - यदि 5550Å  की एकवर्णीय तरंगदैर्घ्य पर  विकिरण फ्लक्स   1/683  वाट है तो, ज्योति फ्लक्स 1 ल्यूमेन होता है।   दूसरे शब्दों में यदि 5550Å की एकवर्णीय तरंगदैर्घ्य पर विकिरण फ्लक्स 1 वाट है तो ज्योति फ्लक्स 683  ल्यूमेन के बराबर होता है। ल्यूमेन का प्रतीक/संकेत ल्यूमेन को (अंग्रेज़ी वर्णमाला के अक्षरों l एवं m को मिला कर) lm द्वारा प्रदर्शित करते हैं। याद रहे ल्यूमेन को प्रदर्शित करने के l और m दोनों small letters में ही प्रयोग किए  जाते हैं और इनको लिखते समय दोनों के बीच में कोई space नहीं रखा जाता है, अर्थात् दोनों को एकसाथ मिला कर लिखा जाता है। ल्यूमेन तथा केण्डिला  में सम्बन्ध ल्यूमेन और केण्डिला  में समानुपाती का सम्बन्ध होता है;           1 ल्यूमेन  = 1 केण्डिला   × स्टेरेडियन और अधिक पढ़ें » ज्योति 

[Luminous Intensity] ज्योति तीव्रता किसे कहते हैं? इसकी परिभाषा, मात्रक, विमा, सूत्र एवम् संकेत

Image
ज्योति तीव्रता ज्योति तीव्रता ज्योति तीव्रता की परिभाषा किसी दिशा में किसी प्रकाश स्रोत के एकांक घन कोण में उत्सर्जित (निकलने वाली) होने वाली ज्योति फ्लक्स   की मात्रा को उस  प्रकाश स्रोत की, उस दिशा में ज्योति तीव्रता कहते हैं। ज्योति तीव्रता को प्रकाश स्रोत की प्रदीपन क्षमता भी कहा जाता है। ज्योति तीव्रता का प्रतीक- ज्योति तीव्रता को प्रतीक I द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। ज्योति तीव्रता का मात्रक- ज्योति तीव्रता का मात्रक ल्यूमेन  प्रति स्टेरेडियन होता है। इसे कैंडेला भी कहा जाता है अतः                     1 कैंडेला   = ल्यूमेन / स्टेरेडियन ज्योति तीव्रता का सूत्र- यदि किसी प्रकाश स्रोत द्वारा घन कोण Δω में उत्सर्जित ज्योति फ्लक्स ΔF हो तो, उस प्रकाश स्रोत की ज्योति तीव्रता                        [       I  =  ΔF/ Δω       ] ज्योति तीव्रता की विमा      =    [ M L² Tᐨ³ ]    इसका विमीय  सूत्र   होता है। Note- फ्लक्स और तीव्रता की विमा समान होती है। और अधिक पढ़ें » ज्योति  तीव्रता  क्या  होती  है, इसकी  परिभाषा, प्रती

[Luminous Flux] ज्योति फ्लक्स क्या है, किसे कहते हैं, इसकी परिभाषा, मात्रक, सूत्र एवम् प्रतीक

Image
ज्योति फ्लक्स ज्योति फ्लक्स ज्योति फ्लक्स एक ऐसी राशि है जो किसी प्रकाश स्रोत की कुल द्युती (चमक)(Total Brightness)  उत्पन्न  करने की क्षमता को व्यक्त करती है। ज्योति फ्लक्स की परिभाषा किसी प्रकाश स्रोत द्वारा एक सेकंड में उत्सर्जित दृश्य प्रकाश की मात्रा को ज्योति फ्लक्स कहते हैं। इसको प्रकाशमितीय शक्ति (Photometric Power) भी कहा जाता है। ज्योति फ्लक्स का प्रतीक ज्योति फ्लक्स को F द्वारा प्रदर्शित करते हैं ज्योति फ्लक्स का मात्रक ज्योति फ्लक्स को एक स्वेच्छ मात्रक ल्यूमेन में व्यक्त किया जाता है। यह ज्योति फ्लक्स का S.I. मात्रक है। ज्योति फ्लक्स की विमा⎻ इसकी विमीय सूत्र [ M L² T⎻³ ] है। नोट: ज्योति फ्लक्स का मान विकिरण फ्लक्स तथा तरंगदैर्घ्य के वितरण पर निर्भर करता है। और अधिक पढ़ें » ज्योति  तीव्रता  क्या  होती  है, इसकी  परिभाषा, प्रतीक,  मात्रक,  विमा  एवम्  सूत्र..... Click  here [Candela] केण्डिला किसे कहते हैं, इसकी परिभाषा सूत्र एवम् प्रतीक....Click here [Radiant Flux] विकिरण फ्लक्स किसे कहते हैं, इसकी परिभाषा, मात्रक, विमा

[Radiant Flux] विकिरण फ्लक्स किसे कहते हैं, इसकी परिभाषा, मात्रक, विमा एवम् प्रतीक

Image
विकिरण फ्लक्स विकिरण फ्लक्स हम  जानते हैं  प्रत्येक  वस्तु  अपने  ताप  के  कारण  लगातार   ऊर्जा   का  उत्सर्जन  करती  रहती  है  जिसे विकिरण  ऊर्जा   कहते  हैं । किसी वस्तु से प्रति सेकंड उत्सर्जित होने वाली विकिरण ऊर्जा वस्तु के ताप तथा उसके पृष्ठ की प्रकृति एवं क्षेत्रफल पर निर्भर करती है। विकिरण ऊर्जा विभिन्न तरंगदैर्घ्य की तरंगों का मिश्रण होती है। ये अवरक्त तरंगें, दृश्य तरंगें तथा पराबैंगनी तरंगें हैं। इनमें दृश्य तरंगें, प्रकाश तरंगें होती हैं तथा अवरक्त एवं पराबैंगनी तरंगें अदृश्य तरंगें होती हैं। वस्तु का ताप 300 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने पर दृश्य तरंगों का उत्सर्जन होना शुरू हो जाता है। सभी प्रकाश स्रोतों द्वारा उच्च तापों पर उत्सर्जित विकिरण ऊर्जा में पर्याप्त प्रकाश तरंगें होती हैं। विकिरण फ्लक्स इसी विकिरण ऊर्जा पर आधारित है। विकिरण ऊर्जा की परिभाषा किसी प्रकाश स्रोत द्वारा एक सेकंड में उत्सर्जित विकिरण ऊर्जा (अवरक्त, दृश्य एवं पराबैंगनी) को उस प्रकाश स्रोत का विकिरण फ्लक्स कहते हैं। विकिरण फ्लक्स को विकिरणमितीय शक्ति भी कहते हैं। विकिरण फ

[Steradian] स्टेरेडियन किसे कहते है, इसकी परिभाषा, सूत्र एवम् संकेत

Image
स्टेरेडियन यह घन कोण का मात्रक होता है। स्टेरेडियन की परिभाषा - एक स्टेरेडियन वह घन कोण है जो किसी गोले की त्रिज्या के वर्ग के बराबर क्षेत्रफल वाले किसी गोलीय पृष्ठ द्वारा उस गोले के केंद्र पर अंतरित होता है । अथवा किसी गोले के पृष्ठ,जिसका क्षेत्रफल गोले की त्रिज्या के वर्ग के बराबर होता है, द्वारा गोले के केंद्र पर अंतरित कोण एक स्टेरेडियन होता है। स्टेरेडियन का प्रतीक/संकेत - स्टेरेडियन को  sr   (अंग्रेज़ी वर्णमाल के अक्षरों s एवं r को मिला कर) द्वारा प्रदर्शित करते हैं। याद रहे  स्टेरेडियन  को प्रदर्शित करने के s और r दोनों small letters में ही प्रयोग किए  जाते हैं और इनको लिखते समय दोनों के बीच में कोई space नहीं रखा जाता है, अर्थात् दोनों को एकसाथ मिला कर लिखा जाता है। स्टेरेडियन और केण्डिला  में संबंध ज्योति तीव्रता की परिभाषा के अनुसार                केण्डिला  = ल्यूमेन /  स्टेरेडियन             स्टेरेडियन =  ल्यूमेन  /  केण्डिला अतः  स्टेरेडियन  और  केण्डिला  में व्युतक्रमानुपाती का सम्बन्ध होता है। स्टेरेडियन और ल्यूमेन

[Solid angle] घन कोण क्या है, इसकी परिभाषा तथा सूत्र एवम् संकेत

Image
घन कोण यह एक व्युत्पन्न राशि है। घन कोण की परिभाषा- " किसी पृष्ठ द्वारा  किसी बिंदु पर निर्मित कोण को घन कोण कहते हैं।" अथवा "किसी गोलीय पृष्ठ के क्षेत्रफल द्वारा गोले के केंद्र पर अंतरित कोण को घन कोण कहते हैं।" घन कोण का प्रतीक/संकेत -  इसे संकेत ω (ओमेगा) द्वारा प्रदर्शित करते हैं। घन कोण का मात्रक  घन कोण एक विमाविहीन व्युत्पन्न राशि है परंतु इसका मात्रक होता है,, इसके मात्रक को  स्टेरेडियन  (Sr) कहते हैं । घन कोण का सूत्र- माना r त्रिज्या का एक गोला है जिसका केंद्र बिंदु O है r  त्रिज्या   के गोले के पृष्ठ क्षेत्रफल ΔA द्वारा गोले के केंद्र O पर बनाया गया घन कोण                            ω   =  क्षेत्रफल ΔA / r² किसी बिंदु पर बन सकने वाला अधिकतम घन कोण कितना होता है? इस प्रश्न का उत्तर जानने के लिए घन कोण के सूत्र का प्रयोग करना होगा;                         ω = क्षेत्रफल ΔA / r² चूंकि किसी बंद गोले के पूरे पृष्ठ का क्षेत्रफल 4πr² होता है अतः गोले के संपूर्ण पृष्ठ द्वारा उसके केंद्र पर बनने वाला घन कोण    

[Candela] केण्डिला किसे कहते हैं, इसकी परिभाषा सूत्र एवम् प्रतीक

Image
केण्डिला की परिभाषा केण्डिला ( Candela ) केण्डिला क्या होता है? यह ज्योति तीव्रता का मात्रक होता है। इसको संक्षेप में cd से प्रदर्शित करते हैं केण्डिला की परिभाषा एक केण्डिला उस प्रकाश स्रोत की किसी दी हुई दिशा में ज्योति तीव्रता है, जो 5550 Å तरंगदैर्घ्य का एकवर्णीय प्रकाश उत्सर्जित करता है तथा जिसका उस दिशा में एकांक घन कोण  में उत्सर्जित विकिरण फ्लक्स वाट 1/683 वाट प्रति स्टेरेडियन है अर्थात जिसकी ज्योति तीव्रता 1  ल्यूमेन  / स्टेरेडियन  है। अब कहीं कहीं  केण्डिला की मानक परिभाषा भी पूछ ली जाती है, उसे भी नीचे समझ सकते हैं; केण्डिला की मानक परिभाषा एक केण्डिला किसी कृष्णिका के पृष्ठ के 1/600000 मीटर² क्षेत्रफल की, पृष्ठ के लंबवत दिशा में ज्योति तीव्रता है,  जबकि कृष्णिका का ताप प्लैटिनम के गलनांक ताप के बराबर हो तथा कृष्णिका पर दाब 101,325  न्यूटन/मीटर² हो।  यही केण्डिला कि मानक परिभाषा है           1 केण्डिला = 1 ल्यूमेन / स्टेरेडियन और अधिक जानें » ज्योति  तीव्रता  क्या  होती  है, इसकी  परिभाषा, प्रतीक,  मात्रक,  विमा  एवम्  सूत्र.