मोल की परिभाषा, संकेत, मान एवम् मानक परिभाषा की सम्पूर्ण जानकारी
![]() |
| मोल की परिभाषा |
मोल
यह एक मूल मात्रक है,
यह पदार्थ की मात्रा का मात्रक होता है।
मोल की मानक परिभाषा
किसी पदार्थ की वह मात्रा,
जिसमें उस पदार्थ के अवयवों की संख्या,
(C-12) कार्बन-12 के 12 ग्राम में
परमाणुओं की संख्या के बराबर होती है,
एक मोल कहलाती है ।
अथवा
किसी पदार्थ की उस मात्रा को
एक मोल कहा जा सकता है ,
जिस मात्रा में उस पदार्थ के
परमाणुओं की संख्या,
कार्बन -12 के 12 ग्राम में
परमाणुओं की संख्या के बराबर हो।
कार्बन-12 के 12 ग्राम में परमाणुओं की संख्या 6.022045 ×10²³ होती है । इस संख्या को संक्षेप में 6.023 × 10²³ पढ़ा जाता है। इस संख्या को 'आवोगाद्रो संख्या' कहा जाता है । आवोगाद्रो संख्या को N (कैपिटल N) से प्रदर्शित किया जाता है ।
अतः N = 6.022045 × 10²³
इस प्रकार, N = 6.023 × 10²³
इस प्रकार,
एक मोल
किसी भी पदार्थ की वह मात्रा है,
जिसमें आवोगाद्रो संख्या के बराबर
परमाणु हों।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें