संदेश

News लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कक्षा 10th व 12th के छात्रों के प्री बोर्ड एक्समिनेशन की डेट शीट

चित्र
📜प्री बोर्ड एक्समिनेशन डेट शीट 📜 बोर्ड सचिव द्वारा प्रसारित किया गया है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की वर्ष 2026 की इण्टरमीडिएट व हाई स्कूल की प्रीबोर्ड परीक्षाएं कार्यक्रमानुसार दो चरणों में उनके सम्मुख अंकित मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपदों में संचालित की जाएंगी: प्रथम चरण 24 जनवरी, 2026 से 01 फरवरी, 2026 प्रथम चरण के मण्डलों के नाम आगरा सहारनपुर बरेली लखनऊ झांसी चित्रकूट अयोध्या आजमगढ़ देवीपाटन बस्ती द्वितीय चरण 02 फरवरी, 2026 से 09 फरवरी, 2026 द्वितीय चरण के मण्डलों के नाम अलीगढ़ मेरठ मुरादाबाद कानपुर प्रयागराज मीरजापुर वाराणसी गोरखपुर ① हाईस्कूल की प्रीबो र्ड परीक्षाएं पूर्व वर्ष की भांति विद्यालय स्तर पर आन्तरिक मूल्यांकन ( प्रोजेक्ट कार्य ) के आधार पर पूर्ण करायी जायेंगी। हाईस्कूल के व्यक्तिगत परीक्षार्थी अपने अग्रसारण केन्द्र के प्रधानाचार्य से सम्पर्क कर प्रयोगात्मक परीक्षा में अवश्य सम्मिलित होना सुनिश्चित करेंगे। ② हाईस्कूल के छात्रों के प्रयोगात्मक परीक्षा (आन्तरिक मूल्यांकन), नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा तथा इण्टरमीडिएट के छात्रों के नैतिक, योग, खेल ...

जानिए कब जारी होंगे यूपी बोर्ड 10th व 12th क्लास के एडमिट कार्ड

चित्र
📝 एडमिट कार्ड की डेट 📝 UP बोर्ड ( कक्षा 10 वीं और 12 वीं ) के एडमिट कार्ड आमतौर पर परीक्षा से 2–3 हफ्ते पहले जारी किए जाते हैं। एडमिट कार्ड के जारी होने का संभावित समय 20 जनवरी से 12 फरवरी तक है।  आमतौर पर फरवरी महीने में एडमिट कार्ड मिलने की उम्मीद होती है। 👨‍🏫रेगुलर छात्र👩‍🏫 रेगुलर छात्र के स्कूल में एडमिट कार्ड आएंगे स्कूल से ही रेगुलर छात्रों को दिए जाएंगे।   👨‍💻 प्राइवेट छात्र👩‍💻 UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट ( upmsp.edu.in ) से डाउनलोड कर सकते हैं। अपने स्कूल से संपर्क में रहें  UP बोर्ड की आधिकारिक सूचना पर नजर रखें, जिसके लिए हमारे वेबसाइट से जुड़े रहे।  जैसे ही एडमिट कार्ड जारी होंगे, हम आपको डाउनलोड करने का तरीका भी बता देंगे।