ज्योति तीव्रता किसे कहते हैं? इसकी परिभाषा, मात्रक(कैन्डिला), विमा, सूत्र एवम् संकेत की सम्पूर्ण जानकारी
|
| ज्योति तीव्रता |
ज्योति तीव्रता
[ Luminous Intensity ]
ज्योति तीव्रता की परिभाषा
"किसी दिशा में
किसी प्रकाश स्रोत के
एकांक घन कोण में
उत्सर्जित होने वाली
ज्योति फ्लक्स की मात्रा
को उस प्रकाश स्रोत की
उस दिशा में
ज्योति तीव्रता कहते हैं।"
नोट:-
ज्योति तीव्रता को
प्रकाश स्रोत की प्रदीपन क्षमता
Illuminating power of a Light Source
भी कहा जाता है।
ज्योति तीव्रता का प्रतीक:-
ज्योति तीव्रता को प्रतीक " I " द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।
ज्योति तीव्रता का मात्रक-
ज्योति तीव्रता का मात्रक
ल्यूमेन प्रति
स्टेरेडियन
होता है।
इसे
केन्डिला भी कहा जाता है।
अतः
1 केन्डिला = 1 ल्यूमेन / स्टेरेडियन
केन्डिला की परिभाषा
नोट:-
( केंडेला, केंडिला, कैंडिला, ,केन्डिला, कैन्डिला, कैण्डिला, केण्डिला,
CANDELA, Candela, इनमें से कोई भी शब्द आप परीक्षा में लिख सकते हैं।
)
ज्योति तीव्रता का सूत्र -
यदि किसी प्रकाश स्रोत द्वारा घन कोण Δω में उत्सर्जित ज्योति फ्लक्स ΔF हो तो,उस प्रकाश स्रोत की ज्योति तीव्रता
[ I = ΔF/Δω ]
ज्योति तीव्रता की विमा:-
[ M L² Tᐨ³ ]
यह ज्योति तीव्रता का विमीय सूत्र होता है।
नोट :-
ज्योति फ्लक्स की विमा
और
ज्योति तीव्रता की विमा
समान होती है।
और अधिक पढ़ें »

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें