[Lumen] ल्यूमेन क्या है, किसे कहते हैं, इसकी परिभाषा, सूत्र एवम् प्रतीक

ल्यूमेन किसे कहते हैं, इसकी परिभाषा, प्रतीक एवम् सूत्र
ल्यूमेन


ल्यूमेन

यह ज्योति फ्लक्स का S.I. मात्रक होता है।

ल्यूमेन की परिभाषा

एक ल्यूमेन वह ज्योति फ्लक्स है जो 1 केण्डिला की ज्योति तीव्रता का समदैशिक बिंदु स्रोत एकांक घन कोण में उत्सर्जित करता है।

मानक ल्यूमेन की परिभाषा-

यदि 5550Å की एकवर्णीय तरंगदैर्घ्य पर विकिरण फ्लक्स 1/683 वाट है तो, ज्योति फ्लक्स 1 ल्यूमेन होता है।
 दूसरे शब्दों में
यदि 5550Å की एकवर्णीय तरंगदैर्घ्य पर विकिरण फ्लक्स 1 वाट है तो ज्योति फ्लक्स 683 ल्यूमेन के बराबर होता है।

ल्यूमेन का प्रतीक/संकेत

ल्यूमेन को (अंग्रेज़ी वर्णमाला के अक्षरों l एवं m को मिला कर) lm द्वारा प्रदर्शित करते हैं।

याद रहे ल्यूमेन को प्रदर्शित करने के l और m दोनों small letters में ही प्रयोग किए  जाते हैं और इनको लिखते समय दोनों के बीच में कोई space नहीं रखा जाता है, अर्थात् दोनों को एकसाथ मिला कर लिखा जाता है।


ल्यूमेन तथा केण्डिला में सम्बन्ध

ल्यूमेन और केण्डिला में समानुपाती का सम्बन्ध होता है;
          1 ल्यूमेन  = 1 केण्डिला  × स्टेरेडियन


और अधिक पढ़ें »



अपने सवाल हमसे कॉमेंट करके पूछें...

पॉपुलर पोस्ट

[Luminous Intensity] ज्योति तीव्रता किसे कहते हैं? इसकी परिभाषा, मात्रक, विमा, सूत्र एवम् संकेत

[Solid angle] घन कोण क्या है, इसकी परिभाषा तथा सूत्र एवम् संकेत

[Luminous Flux] ज्योति फ्लक्स क्या है, किसे कहते हैं, इसकी परिभाषा, मात्रक, सूत्र एवम् प्रतीक

केल्विन क्या है, किसका मात्रक है, इसकी परिभाषा एवं संकेत [Kelvin]

मीटर की परिभाषा [ definition of Meter ]