ल्यूमेन क्या है, किसे कहते हैं, इसकी परिभाषा, सूत्र एवम् प्रतीक की सम्पूर्ण जानकारी
ल्यूमेन (लुमेन)
यह ज्योति फ्लक्स का S.I. मात्रक होता है।
ल्यूमेन की परिभाषा
एक ल्यूमेन वह ज्योति फ्लक्स है जो 1 केण्डिला की ज्योति तीव्रता का समदैशिक बिंदु स्रोत एकांक घन कोण में उत्सर्जित करता है।
मानक ल्यूमेन की परिभाषा-
यदि 5550Å की एकवर्णीय तरंगदैर्घ्य पर विकिरण फ्लक्स 1/683 वाट है तो, ज्योति फ्लक्स 1 ल्यूमेन होता है।
दूसरे शब्दों में
यदि 5550Å की एकवर्णीय तरंगदैर्घ्य पर विकिरण फ्लक्स 1 वाट है तो ज्योति फ्लक्स 683 ल्यूमेन के बराबर होता है।
ल्यूमेन का प्रतीक/संकेत
ल्यूमेन को (अंग्रेज़ी वर्णमाला के अक्षरों l एवं m को मिला कर)
lm द्वारा प्रदर्शित करते हैं।
याद रहे ल्यूमेन को प्रदर्शित करने के l और m दोनों
small letters में ही प्रयोग किए जाते हैं और इनको लिखते समय
दोनों के बीच में कोई space नहीं रखा जाता है, अर्थात् दोनों को एकसाथ
मिला कर लिखा जाता है।ल्यूमेन तथा केण्डिला में सम्बन्ध
ल्यूमेन और केण्डिला में समानुपाती का सम्बन्ध होता है;1 ल्यूमेन = 1 केण्डिला × स्टेरेडियन

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें