संदेश

प्रश्न लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

न्यूटन के गति के नियमों की सारी जानकारी उदाहरण के साथ

चित्र
न्यूटन के गति के नियमों की सारी जानकारी उदाहरण के साथ न्यूटन ने अपने गति विषयक नियमों को सन् 1686-87 में अपनी प्रसिद्ध पुस्तक " प्रिंसिपिया  "  में लिखा था। सर आइजक न्यूटन न्यूटन ने गति विषयक " 3 नियमों "  का प्रतिपादन किया था। इन नियमों के आधार पर " आकाशीय व पार्थिव पिंडों" की स्थितियों के विषय में भविष्यवाणियां की जाती है जो कि पूर्णतः सही होती है।  न्यूटन का गति का प्रथम नियम इसे जड़त्व का नियम भी कहा जाता है  इसके अनुसार, "यदि कोई वस्तु विरामावस्था है तो वह वस्तु विरामावस्था में ही रहेगी तथा यदि कोई वस्तु गति की अवस्था में हैं, तो वह एक समान गति की अवस्था में ही रहेगी जब तक कि उस पर कोई बाह्य(अर्थात बाहरी) बल न लगाया जाए।" दूसरी परिभाषा "बाहरी बल की अनुपस्थिति में यदि कोई वस्तु स्थिर है तो वह स्थिर रहती है और यदि एकसमान रेखीय गति कर रही है तो वह एकसमान रेखीय गति करती रहती है।"   महत्वपूर्ण तथ्य -    यह नियम बल को परिभाषित करता है बाहरी बल लगाने पर वस्तु अपनी अवस्था के परिवर्तन का विरोध करती है इसे गैलीलियो का जड़त्व का नियम भी कहते ...

संक्षारण किसे कहते हैं? कारण सहित स्पष्ट कीजिए कि यह किस प्रकार का परिवर्तन है?

चित्र
संक्षारण किसे कहते हैं? कारण सहित स्पष्ट कीजिए कि यह किस प्रकार का परिवर्तन है? उत्तर - आपने अवश्य देखा होगा कि लोहे की बनी नयी वस्तुएँ चमकीली होती हैं लेकिन कुछ समय पश्चात उन पर लालिमा युक्त भूरे रंग की परत चढ़ जाती है। प्रायः  इस प्रक्रिया को लोहे पर जंग लगना कहते हैं।  "जब कोई धातु अपने आसपास अम्ल, आर्द्रता आदि के संपर्क में आती है तब ये संक्षारित होती हैं और इस प्रक्रिया को संक्षारण कहते हैं।" कुछ अन्य धातुओं में भी ऐसा ही परिवर्तन होता है चांदी के ऊपर काली परत व तांबे के ऊपर हरि परत चढ़ना संक्षारण के अन्य उदाहरण हैं। संक्षारण के कारण कार के ढाँचे, पुल, लोहे की रेलिंग, जहाज तथा धातु, विशेषकर लोहे से बनी वस्तुओं की बहुत क्षति होती है। लोहे का संक्षारण एक गंभीर समस्या है क्षतिग्रस्त लोहे को बदलने में हर वर्ष अधिक पैसा खर्च होता है। जंग लगना अथवा संक्षारण एक रासायनिक प्रक्रिया है । प्रश्न  - संक्षारण से सुरक्षा कैसे करें? उत्तर - पेंट करके, तेल लगाकर, ग्रीज़ लगाकर, यशदलेपन (लोहे की वस्तुओं पर जस्ते की परत चढ़ाकर) क्रोमियम लेपन, एनोडिकरण या मिश्र धातु बना कर लोहे को जं...