केल्विन क्या है, किसका मात्रक है, इसकी परिभाषा एवं संकेत [Kelvin]
![]() |
| केल्विन की परिभाषा और संकेत |
केल्विन क्या है?
यह ताप का S.I. मात्रक होता है, अर्थात किसी भी वस्तु का तापक्रम एस आई पद्धति में प्रदर्शित करने के लिए केल्विन शब्द का उपयोग किया जाता है।
केल्विन का प्रतीक 'K' होता है।
केल्विन किसका मात्रक है?
यह S.I. पद्धति में ताप का मात्रक होता है।
केल्विन की मानक परिभाषा-
कहीं-कहीं साक्षात्कार(इंटरव्यू) में केल्विन की मानक परिभाषा पूछ ली जाती है जिसमें सफल होने के लिए आपको मानक परिभाषा का पता होना आवश्यक है। केल्विन की मानक परिभाषा-"एक केल्विन
जल के त्रिक बिंदु के
उष्मागतिक ताप का
1/273.16 वां भाग
होता है।"
अथवा
"एक वायुमंडलीय दाब पर
उबलते जल के ताप
तथा
गलती बर्फ के ताप
के अंतर का 100 वां भाग
एक केल्विन के बराबर होता है।"
नोट- जल का त्रिक बिंदु 273.16 केल्विन है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें