आवर्त गति किसे कहते हैं, आवर्त गति की उदाहरण सहित व्याख्या
आवर्त गति
आवर्त गति की परिभाषा
जब कोई पिण्ड
एक निश्चित समय अंतराल के बाद
एक निश्चित पथ पर
अपनी गति को बार-बार दोहराता है,
तो पिंड की इस गति को
आवर्त गति कहते हैं ।
आवर्तकाल की परिभाषा
इस निश्चित समय अंतराल को
जिसके बाद गति की पुनरावृति होती है,
आवर्तकाल कहते हैं।
सरल आवर्त गति करते हुए कण द्वारा
1 कम्पन में लगा समय
सरल आवर्त गति का
आवर्तकाल कहलाता है।
आवर्त गति के उदाहरण
- सूर्य की परिक्रमा करती पृथ्वी की गति आवर्त गति है जिसका आवर्तकाल 365 दिन अथवा 1 वर्ष है।
- पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए चंद्रमा की गति भी आवर्त गति है, जिसका आवर्तकाल 27.3 दिन है।
- घड़ी की सुइयों की गति भी आवर्त गति है, जिनमें घंटे वाली सुई का आवर्तकाल 12 घंटे, मिनट वाली सुई का आवर्तकाल एक घंटा (60 मिनट) और सेकंड की सुई का आवर्तकाल एक मिनट (60 सेकेंड) होता है।
- सभी ग्रहों और उपग्रहों की गति भी आवर्त गति है।
- एकसमान वृत्तीय गति भी आवर्त गति है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें