रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण

रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण

रासायनिक अभिक्रिया और रासायनिक समीकरण


रासायनिक अभिक्रिया की परिभाषा 

जब एक या एक से अधिक पदार्थ परस्पर क्रिया करके पूरी तरह से अलग गुणों वाले नए पदार्थ है तो इस घटना को "रासायनिक अभिक्रिया" कहते हैं।

जैसे- ऑक्सीजन की उपस्थिति में मैग्नीशियम ऑक्साइड में परिवर्तित हो जाता है। इस रासायनिक अभिक्रिया को शब्द समीकरण के रूप में निम्न प्रकार से लिख सकते है।

मैग्नीशियम + ऑक्सीजन  ⟶  मैग्नीशियम ऑक्साइड 
(अभिकारक)                        (उत्पाद)

शब्दों के स्थान पर चिन्हों या रासायनिक सूत्रों की सहायता से रासायनिक अभिक्रिया को संक्षिप्त दर्शाया जा सकता है;


अतः

रासायनिक समीकरण की परिभाषा

किसी रासायनिक अभिक्रिया को अभिकारक और उत्पादों के नामों के स्थान पर उनके प्रतीक और रासायनिक सूत्री द्वारा लिखने पर जी समीकरण प्राप्त होती है, उसे "रासायनिक समीकरण" करते हैं।

रासायनिक समीकरण लिखने की विधि

किसी रासायनिक अभिक्रिया को रासायनिक समीकरण लिखते समय निम्नलिखित बातों का रखना चाहिए-‎‎

(i) अभिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थ (अभिकारक तथा अभिक्रिया के फलस्वरूप उत्पन्न पदार्थों (उत्पाद) के रासायनिक सूत्र ज्ञात करने चाहिए।


(ii) रासायनिक समीकरण में पदार्थ सदैव अणु के रूप में लिखे जाते हैं जैसे हाइड्रोजन नाइट्रोजन ऑक्सीजन तथा क्लोरीन आदि की क्रमशः H₂, N₂ O₂, और CL₂, आदि लिखते हैं। क्योंकि ये सभी गैसे द्विपरमाणु है। एकपरमाणुक तत्वों को उनके प्रतीकों द्वारा लिखा जाता है जैसे सोडियम, मैग्नीशियम कॉपर व चाँदीको क्रमशः Na, Mg, Cu, तथा Ag आदि लिखा जाता है।

‎(iii) रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले अभिकारको को प्रतीको अथवा सूत्रों द्वारा बायीं ओर लिखा जाता है तथा विभिन्न अभिकारकों के बीच धन (+) का चिह्न लगा दिया जाता है जैसे मैग्नीशियम धातु (Mg), अक्सिजन (O₂) में जलती है इसके लिए बांया पक्ष Mg+O₂ होगा।

‎(iv) रासायनिक अभिक्रिया के बाद प्राप्त उत्पादों को प्रतीको अथवा रासायनिक सूत्रों द्वारा दायीं ओर लिखा जाता है: जैसे- मैग्नीशियम तथा ऑक्सीजन की रासायनिक अभिक्रिया में उत्पाद मैग्नीशियम (MgO) है इसलिए दायें पक्ष में MgO लिखा जाएगा।


‎(v) इसके पश्चात् अभिकारको तथा उत्पादों के मध्य तीर (➡) का चिह्न लगाया जाता है। तीर की पूँछ अभिकारको तथा तीर का शीर्ष उत्पादों को दर्शता है।

‎अतः उपर्युक्त अभिक्रिया के लिए, Mg+O2→ MgO इस समीकरण को कंकाली समीकरण (Skeleton Equation) कहा जाता है; अन्त में कंकाली समीकरण को सन्तुलित कर लिया जाता है।




टिप्पणियाँ

पॉपुलर सवाल

एम्पियर क्या है, इसकी परिभाषा, मानक परिभाषा, प्रतीक एवम् सूत्र

ज्योति तीव्रता किसे कहते हैं? इसकी परिभाषा, मात्रक(कैन्डिला), विमा, सूत्र एवम् संकेत की सम्पूर्ण जानकारी

घन कोण क्या है, इसकी परिभाषा तथा सूत्र एवम् संकेत

सार्थक अंक क्या होते हैं, कैसे निकालते हैं, परिभाषा, नियम और उदाहरण (Significant Figures)

ज्योति फ्लक्स क्या है, किसे कहते हैं, इसकी परिभाषा, मात्रक, सूत्र एवम् प्रतीक

मीटर की परिभाषा सम्पूर्ण जानकारी के साथ

धारा रेखी प्रवाह किसे कहते हैं?? जानिए सम्पूर्ण जानकारी।

मोल की परिभाषा, संकेत, मान एवम् मानक परिभाषा की सम्पूर्ण जानकारी

निरपेक्ष त्रुटि क्या होती है? इसकी परिभाषा, मात्रक तथा सूत्र

विमा, विमीय सूत्र, विमीय समीकरण की सम्पूर्ण जानकारी