प्रश्न- विस्थापन किसे कहते हैं? सहउदाहरण उत्तर दीजिये।
विस्थापन किसे कहते हैं? सहउदाहरण उत्तर दीजिये।
विस्थापन को समझने के लिए पहले हमें दूरी को समझना होगा।
दूरी
किसी गतिमान वस्तु द्वारा किसी समय में तय किए गए पथ की "लम्बाई" को उस वस्तु द्वारा चली गई "दूरी" कहते हैं। SI प्रणाली में दूरी का मात्रक मीटर होता है।दूरी = चाल × समय
विस्थापन
वस्तु की अन्तिम तथा प्रारम्भिक स्थितियों के बीच के अन्तर को "विस्थापन" कहते हैं। S.I. प्रणाली में विस्थापन का मात्रक मीटर होता है।
चाल
किसी वस्तु द्वारा' एकांक समय में चली गई "दूरी" को वस्तु की "चाल" कहते हैं।
"चाल" = दूरी / समय
S.I. प्रणाली में चाल का मात्रक
S.I. प्रणाली में चाल का मात्रक मीटर/सेकंड (m/s) होता है।
"वेग"
किसी वस्तु के "एकांक समय" में विस्थापन को "वेग" कहते हैं।
"वेग" = विस्थापन / समयांतराल
S.I. प्रणाली में वेग का मात्रक
S.I. प्रणाली में वेग क मात्रक मीटर/सेकंड होता है।
त्वरण
किसी वस्तु के "वेग परिवर्तन की दर" को "त्वरण" कहा जाता है।
"त्वरण" = वेग में परिवर्तन / समय अंतराल
SI प्रणाली में त्वरण का मात्रक क्या होता है?
हमें कमेंट में बताएं
हमें कमेंट में बताएं

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें