कक्षा 10 सामाजिक विज्ञान पाठ 1: यूरोप में राष्ट्रवाद सम्पूर्ण परिचय
फ्रेडरिक सॉरयू Frédéric Sorrieu 1848 ई० में फ्रांसीसी चित्रकार फ्रेड्रिक सॉरयू ने चार चित्रों की एक श्रृंखला बनाई। इसमें उसके कल्पनादर्श ( यूटोपिया ) को दर्शाया गया था। जिस पर ही संपूर्ण पाठ आधारित है। 18 वीं शताब्दी में संपूर्ण यूरोप में 'राजतंत्र' यानी की राजाओं का शासन था। समाज में कुलीन वर्गों (अमीरों) के अधिकार अधिक थे। उस समय यूरोप में अभी की ही तरह तीन वर्ग थे:- (i)कुलीन वर्ग (अमीर) (ii) मद्धयम वर्ग (मिडिल क्लास) (iii) निम्न वर्ग (गरीब) अंतिम राजा :- लुइस सोलहवां (Louis XVI) (जन्म 1754 ई॰ - मृत्यु 1793 ई॰) (शासनकाल 1774 ई॰ - 1789 ई॰) एक निरंकुश राजा था, जो की वहाँ के निम्न वर्ग के लोगों पर अत्यधिक अत्याचार करता था। लुइस सोलहवा कुलीन वर्ग के लोगों के साथ बहुत अच्छे से व्यव्हार करता था, लेकिन वह निम्न वर्ग के लोगों के साथ अत्याचार करता था। जैसे कि:- बहुआ मजदूरी व भाषा, धर्म के कारण आदि। लेकिन जब मध्यम वर्ग का उदय हुआ तो फ्रांस की क्रांति प्रारम्भ हुई, जिसके परिणाम स्वरूप लुइस सोलहवे के शासन का अंत 1789 ई० में हुआ। नया राजा :- ...