संदेश

अक्टूबर, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मोल की परिभाषा, संकेत, मान एवम् मानक परिभाषा की सम्पूर्ण जानकारी

चित्र
मोल की परिभाषा मोल यह  एक  मूल  मात्रक  है, यह  पदार्थ  की  मात्रा  का   मात्रक  होता  है। मोल  की मानक  परिभाषा किसी पदार्थ  की  वह  मात्रा, जिसमें उस पदार्थ  के अवयवों की संख्या, ( C-12 )  कार्बन-12  के  12 ग्राम  में परमाणुओं की संख्या के बराबर होती है, एक  मोल  कहलाती  है । अथवा किसी पदार्थ की उस मात्रा को  एक  मोल  कहा  जा  सकता  है , जिस मात्रा में उस पदार्थ के   परमाणुओं की  संख्या,  कार्बन -12  के  12 ग्राम  में  परमाणुओं की संख्या के बराबर हो। कार्बन-12   के  12  ग्राम   में  परमाणुओं  की  संख्या  6.022045 ×10²³   होती  है ।  इस  संख्या  को  संक्षेप  में  6.023 × 10²³   पढ़ा  जाता है। इस संख्या को ' आवोगाद्रो  संख्या'  कहा  जाता  है । आवोगाद्रो  स...

ल्यूमेन क्या है, किसे कहते हैं, इसकी परिभाषा, सूत्र एवम् प्रतीक की सम्पूर्ण जानकारी

चित्र
ल्यूमेन   ल्यूमेन   (लुमेन) यह  ज्योति फ्लक्स  का S.I. मात्रक होता है। ल्यूमेन की परिभाषा एक ल्यूमेन वह ज्योति फ्लक्स है जो 1 केण्डिला की ज्योति तीव्रता का समदैशिक बिंदु स्रोत एकांक घन कोण में उत्सर्जित करता है।   मानक ल्यूमेन की परिभाषा - यदि 5550Å  की एकवर्णीय तरंगदैर्घ्य पर  विकिरण फ्लक्स   1/683  वाट है तो, ज्योति फ्लक्स 1 ल्यूमेन होता है।     दूसरे शब्दों में   यदि 5550Å की एकवर्णीय तरंगदैर्घ्य पर विकिरण फ्लक्स 1 वाट है तो ज्योति फ्लक्स 683  ल्यूमेन के बराबर होता है। ...

ज्योति तीव्रता किसे कहते हैं? इसकी परिभाषा, मात्रक(कैन्डिला), विमा, सूत्र एवम् संकेत की सम्पूर्ण जानकारी

चित्र
ज्योति तीव्रता ज्योति तीव्रता  [ Luminous Intensity ] ज्योति तीव्रता की परिभाषा   "किसी दिशा   में  किसी प्रकाश स्रोत के  एकांक    घन कोण     में  उत्सर्जित होने वाली  ज्योति फ्लक्स     की मात्रा  को उस प्रकाश स्रोत की  उस दिशा में   ज्योति तीव्रता कहते हैं।" नोट:- ज्योति तीव्रता को  प्रकाश स्रोत की प्रदीपन क्षमता   Illuminating power of a Light Source भी कहा जाता है। ज्योति तीव्रता का प्रतीक:- ज्योति तीव्रता को प्रतीक  "  I "   द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। ज्योति तीव्रता का मात्रक- ज्योति तीव्रता का मात्रक ल्यूमेन   प्रति स्टेरेडियन   होता है।  इसे क...

ज्योति फ्लक्स क्या है, किसे कहते हैं, इसकी परिभाषा, मात्रक, सूत्र एवम् प्रतीक

चित्र
ज्योति फ्लक्स ज्योति फ्लक्स    ( LUMINOUS FLUX ) ज्योति फ्लक्स एक ऐसी राशि है  जो किसी प्रकाश स्रोत की  कुल द्युती (चमक) (Total Brightness)  उत्पन्न  करने की क्षमता  को व्यक्त करती है। ज्योति फ्लक्स की परिभाषा किसी प्रकाश स्रोत द्वारा   एक सेकंड  में  उत्सर्जित  दृश्य प्रकाश की मात्रा को  ज्योति फ्लक्स कहते हैं।   इसको  प्रकाशमितीय शक्ति  (Photometric Power)   भी कहा जाता है। ज्योति फ्लक्स का प्रतीक ज्योति फ्लक्स को F द्वारा प्रदर्शित करते हैं। ज्योति फ्लक्स का मात्रक ज्योति फ्लक्स को  एक स्वेच्छ मात्रक  ल्यूमेन   में व्यक्त किया जाता है।  यह ज्योति फ्लक्स का S.I. मात्रक है। ज्योति फ्लक्स की विमा ज्योति फ्लक्स का विमीय सूत्र  [ M L² T⎻³ ]   है। नोट:   ज्योति फ्लक्स का मान  विकिरण फ्लक्स  तथा  तरंगदैर्घ्य के वितरण  पर निर्भर करता है। और अधिक पढ़ें » ज्योति  तीव्रता  क्या  होती  है, इसकी  पर...

विकिरण फ्लक्स किसे कहते हैं, इसकी परिभाषा, मात्रक, विमा एवम् प्रतीक

चित्र
विकिरण फ्लक्स विकिरण फ्लक्स हम  जानते हैं  प्रत्येक  वस्तु  अपने  ताप  के  कारण  लगातार   ऊर्जा   का  उत्सर्जन  करती  रहती  है  जिसे विकिरण  ऊर्जा   कहते  हैं । किसी वस्तु से प्रति सेकंड उत्सर्जित होने वाली विकिरण ऊर्जा वस्तु के ताप तथा उसके पृष्ठ की प्रकृति एवं क्षेत्रफल पर निर्भर करती है। विकिरण ऊर्जा विभिन्न तरंगदैर्घ्य की तरंगों का मिश्रण होती है। ये अवरक्त तरंगें, दृश्य तरंगें तथा पराबैंगनी तरंगें हैं। इनमें दृश्य तरंगें, प्रकाश तरंगें होती हैं तथा अवरक्त एवं पराबैंगनी तरंगें अदृश्य तरंगें होती हैं। वस्तु का ताप 300 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने पर दृश्य तरंगों का उत्सर्जन होना शुरू हो जाता है। सभी प्रकाश स्रोतों द्वारा उच्च तापों पर उत्सर्जित विकिरण ऊर्जा में पर्याप्त प्रकाश तरंगें होती हैं। विकिरण फ्लक्स इसी विकिरण ऊर्जा पर आधारित है। विकिरण ऊर्जा की परिभाषा  किसी प्रकाश स्रोत द्वारा   एक सेकंड में उत्सर्जित विकिरण ऊर्जा (अ...

स्टेरेडियन किसे कहते है, इसकी परिभाषा, सूत्र एवम् संकेत

चित्र
स्टेरेडियन यह घन कोण का मात्रक होता है। स्टेरेडियन की परिभाषा  एक स्टेरेडियन   वह घन कोण है जो किसी गोले की   त्रिज्या के वर्ग के बराबर क्षेत्रफल वाले   किसी गोलीय पृष्ठ द्वारा   उस गोले के केंद्र पर   अंतरित होता है । अथवा  किसी गोले के पृष्ठ   जिसका क्षेत्रफल   गोले की त्रिज्या के वर्ग के बराबर होता है,   द्वारा गोले के केंद्र पर अंतरित कोण   एक स्टेरेडियन होता है। स्टेरेडियन का प्रतीक/संकेत स्टेरेडियन को  '  sr '  प्रदर्शित करते हैं। याद रहे स्टेरेडियन को प्रदर्शित करने के s और r दोनों small letters में ही प्रयोग किए  जाते हैं और इनको लिखते समय दोनों के बीच में कोई space नहीं रखा जाता है, अर्थात् दोनों को एकसाथ मिला कर लिखा जाता है। स्टेरेडियन और केण्डिला   में संबंध ज्योति तीव्रता की परिभाषा के अनुसार   केण्डिला  = ल्यूमेन /  स्टेरेडियन   स्टेरेडियन =  ल्यूमेन / केण्डिला अत...

घन कोण क्या है, इसकी परिभाषा तथा सूत्र एवम् संकेत

चित्र
घन कोण  (SOLID ANGLE) यह एक व्युत्पन्न राशि है। घन कोण की परिभाषा- " किसी पृष्ठ द्वारा किसी बिंदु पर निर्मित कोण को घन कोण कहते हैं।" अथवा "किसी गोलीय पृष्ठ के क्षेत्रफल द्वारा गोले के केंद्र पर अंतरित कोण को घन कोण कहते हैं।" घन कोण का प्रतीक/संकेत -  इसे संकेत ω (ओमेगा)  द्वारा प्रदर्शित करते हैं। घन कोण का मात्रक  घन कोण एक विमाविहीन व्युत्पन्न राशि है परंतु इसका मात्रक होता है, इसके मात्रक को  स्टेरेडियन  (Sr) कहते हैं।     घन कोण का सूत्र- माना "  r "   त्रिज्या का एक गोला है जिसका केंद्र बिंदु  O  है,  r   त्रिज्या   के गोले के पृष्ठ क्षेत्रफल   ΔA  द्वारा गोले के केंद्र O पर बनाया गया घन कोण ω   =  क्षेत्रफल ΔA / r² किसी बिंदु पर बन सकने वाला अधिकतम घन कोण कितना होता है? इस प्रश्न का उत्तर जानने के लिए घन कोण के सूत्र का प्रयोग करना होगा; ω = क्षेत्रफल ΔA / r² चूंकि किसी बंद गोले के पूरे पृष्ठ का क्षेत्रफल 4πr²  होता है अत...

केण्डिला किसे कहते हैं, इसकी परिभाषा सूत्र एवम् प्रतीक

चित्र
केण्डिला की परिभाषा केण्डिला  (Candela) केण्डिला क्या होता है? यह ज्योति तीव्रता का मात्रक होता है। इसको संक्षेप में  ' cd'   से प्रदर्शित करते हैं। केण्डिला की परिभाषा एक केण्डिला उस प्रकाश स्रोत की किसी दी हुई दिशा में ज्योति तीव्रता है, जो 5550 Å तरंगदैर्घ्य का एकवर्णीय प्रकाश उत्सर्जित करता है तथा जिसका उस दिशा में एकांक घन कोण  में उत्सर्जित विकिरण फ्लक्स वाट 1/683 वाट प्रति स्टेरेडियन है अर्थात जिसकी ज्योति तीव्रता 1  ल्यूमेन  / स्टेरेडियन  है।   अब कहीं कहीं  केण्डिला की मानक परिभाषा भी पूछ ली जाती है, उसे भी नीचे समझ सकते हैं; केण्डिला की मानक परिभाषा एक केण्डिला किसी कृष्णिका के पृष्ठ के  1/600000 मीटर² क्षेत्रफल की, पृष्ठ के लंबवत दिशा में ज्योति तीव्रता है,  जबकि कृष्णिका का ताप प्लैटिनम के गलनांक ताप के बराबर हो तथा कृष्णिका पर दाब 101,325  न्यूटन/मीटर² हो।  यही केण्डिला कि मानक परिभाषा है।           1 केण्डिला = 1 ल्यूमेन / स्टेरेडियन ...