HDMI क्या है? इसका उपयोग कहां होता है? इसका इतिहास क्या है? जानिए HDMI पोर्ट के बारे में पूरी जानकारी

आप सबने HDMI केबल या पोर्ट का नाम तो सुना ही होगा।आपको अगर नही भी पता तो भी ये आज हमारी ज़िंदगी का आम हिस्सा बन चुका है। टीवी से लेकर लैपटॉप और गेमिंग कंसोल तक हर जगह यही छोटा सा पोर्ट हमें नज़र आता है। HDMI एक डिजिटल केबल और पोर्ट है जो एक ही तार से हाई क्वालिटी वीडियो और हाई क्वालिटी ऑडियो ट्रांसफर करता है। ये टीवी, लैपटॉप, प्रोजेक्टर और गेमिंग कंसोल जैसे डिवाइसों को आपस में जोड़ने का सबसे मशहूर स्टैंडर्ड है। लेकिन इसके पीछे की कहानी सिर्फ़ अच्छी क्वालिटी की तस्वीर और आवाज़ देने की नहीं है। इसके ईजाद का असल मक़सद कुछ और था और वो था कंट्रोल। सन 2002 में हॉलीवुड पायरेसी से परेशान था। उस दौर में DVDs का राज था और उन्हें कॉपी करना बेहद आसान था। कोई भी बच्चा अपने कंप्यूटर पर डिस्क डालकर फिल्म कॉपी कर सकता था और अरबों डॉलर की फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए ये सबसे बड़ा खतरा था। वॉर्नर ब्रदर्स और डिज़्नी जैसी बड़ी कंपनियाँ अपने मुनाफ़े को बचाने के लिए इसका तोड़ ढूंढ रही थीं। इसी हालत ने टेक्नॉलॉजी की दुनिया के बड़े नामों को एक सीक्रेट टेबल पर ला बैठाया। Sony, Panasonic, Philips, Toshiba और Intel ज...